🔥 TRENDING અમરેલી RTO કચેરીમાં દારૂની બોટલોનો જથ્... Mizoram Seeks Expanded Job Opportuniti... Arunachal Pradesh Players Trapped at H... Four Detained Under Preventive Law Ami... Seva Sankalp Utsav Showcases Tradition... IGP Kashmir Inspects Preparations for...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेत में काम कर रही महिला पर ग्राम लबेद में जंगली बंदर का हमला, हाथ और कंधे पर काटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

खेत में काम कर रही महिला पर ग्राम लबेद में जंगली बंदर का हमला, हाथ और कंधे पर काटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 23 Aug 2026, 05:52 AM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करतला परिक्षेत्र के ग्राम लबेद में जंगली बंदर के हमले से एक ग्रामीण महिला घायल हो गई।

कोरबा। करतला परिक्षेत्र के ग्राम लबेद में जंगली बंदर के हमले से एक ग्रामीण महिला घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार दिनांक 22.08.2026 को सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम लबेद निवासी श्रीमती राधा बाई साहू, पति स्व. समारू साहू अपने खेत में कार्य कर रही थीं, तभी अचानक जंगली बंदर ने उन पर हमला कर दिया। बंदर ने उनके हाथ, कोहनी और कंधे पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल महिला को तत्काल 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया है। वन विभाग द्वारा घायल को इलाज हेतु तत्काल 500 रुपये की प्राथमिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
📲Get App