🔥 TRENDING महिला पीआरवी कर्मियों के साथ एडीसीपी अ... हरदोई: डंडा दिखाने गए पुलिसकर्मी को सा... अवैध कनेक्शन और अधूरी पाइपलाइन बनी परे... Madurai Bench Bars TN Govt From Openin... MP Police Constable Exam 2026 Commence... India’s 11 States and UTs Achieve Full...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 19 Nov 2026, 08:02 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़*

खैरथल हीरालाल भूरानी

कार्तिक मास के पावन अवसर पर शहर के वार्ड नंबर 35 स्थित प्रेस वाली गली, बालाजी एकेडमी के पास बुधवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। कलश यात्रा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात कथा प्रवक्ता ज्योतिर्विद आचार्य विवेक शास्त्री महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ।
महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत के समान है, जो मनुष्य को धर्म, भक्ति और सङ्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आयोजकों ने बताया कि यह सप्ताह ज्ञान यज्ञ 18 नवंबर से प्रारंभ होकर 24 नवंबर 2026 कार्तिक पूर्णिमा तक चलेगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाना और समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजकों ने समस्त खैरथलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने एवं धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की।
📲Get App