🔥 TRENDING Azam Khan Released on Bail After Arres... Acid attacks continue to plague India,... India vs New Zealand Test Series: TV C... New Zealand vs India 1st Test: Live St... Sportstar Guides Viewers on How to Wat... Scene movie records box office earning...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Defence

महिला पीआरवी कर्मियों के साथ एडीसीपी अलका ने की गोष्ठी, ड्यूटी में सतर्कता और त्वरित रिस्पॉन्स के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 08:10 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समाधान के दिए निर्देश, यूपी-112 की सेवाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर।

आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में कमिश्नरेट आगरा की यूपी-112 आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 अलका ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित प्रशान्त मेमोरियल हॉल में महिला पीआरवी कर्मियों के साथ गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी के दौरान अलका ने महिला पीआरवी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, आपातकालीन सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स देने तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर महिला पीआरवी कर्मियों की समस्याओं एवं कठिनाइयों को भी गंभीरता से सुना गया। उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग का उद्देश्य यूपी-112 की सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनसुलभ बनाते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना है।
📲Get App