🔥 TRENDING ದೇವದುರ್ಗ ಸರ್ಕಾರಿ ಪ್ರಥಮ ದರ್ಜೆ ಕಾಲೇಜಿಗೆ... காரைக்குடி சட்டமன்ற தொகுதி வரைவு வாக்க... मनीष कश्यप और अनुष्का ने मुख्यमंत्री स... ರಾಯಚೂರಿನ ಮುರಾರ್ಜಿ ದೇಸಾಯಿ ಬಾಲಕಿಯರ ವಸತಿ... Amritsar Police Seize Five Pistols and... Begusarai: Neighbor Accused of Throwin...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में 19 नवंबर को होगा भजन सरिता एवं सम्मान समारोह,115 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 12 Nov 2026, 04:48 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में 19 नवंबर को होगा भजन सरिता एवं सम्मान समारोह, 115वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा*
*सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों का होगा सम्मान, दोपहर 12 बजे होगा प्रसाद वितरण*

खैरथल हीरालाल भूरानी

लाला जयनारायण-पौंचीदेवी खण्डेलवाल स्मृति उद्यान ट्रस्ट, खैरथल के सौजन्य से स्वर्गीय लाला जयनारायण खण्डेलवाल के 115वें जन्मोत्सव के अवसर पर 19 नवंबर, गुरुवार को भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन के तहत प्रातः 9 बजे से भजन सरिता का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों की मधुर प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे नगर पालिका के सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन लाला जयनारायण खण्डेलवाल पार्क, खैरथल में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ट्रस्ट एवं खण्डेलवाल परिवार की ओर से नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन के निवेदक नवलकिशोर झालानी एवं खण्डेलवाल परिवार, खैरथल हैं। कार्यक्रम में एनके ज्वेलर्स, चांदनी चौक, दिल्ली का भी सहयोग रहेगा।
📲Get App