🔥 TRENDING Delhi Civic Body Chairman Apologises f... અમરેલી-ચોકી ખાખરીયા રોડ માટે ₹10 કરોડન... Uttarakhand Students Protest Outside D... Uttarakhand CM Dhami Approves ₹31 Cr f... Delhi records 138 new H1N1 infections... Petrol, diesel rates fall on Aug 27 as...
27 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में साइबर पाठ

✍️ Reporter: Shubham Tiwari 🗓 27 Aug 2026, 08:50 AM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Home/KCG
KCG
विश्वविद्यालय परिसर में साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को बताए डिजिटल ठगी से बचाव के तरीके

अनुराग शाँति तुरे1 day ago0 2 minutes read

साइबर जागृति अभियान में पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, संदिग्ध लिंक-कॉल और ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहने की दी सलाह
सत्यमेव न्यूज खैरागढ़। राजकुमारी इन्दिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कैंपस-02 स्थित नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी लक्ष्य शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलसचिव वेंकटरमन गुडे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण देवमाइत मिंज और सहायक कुलसचिव विजय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विश्वविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया
📲Get App