🔥 ट्रेंडिंग धायसर में नए सरपंच मोहन सिंह भाटी ने प... આધુનિક સમાજને નવો રાહ ચીંધતો જાળીયાનો... _शाहपुरा। मनोहरपुर में 79.09 लाख से बन... शिरूरमध्ये गांजा तस्करीचे मोठे जाळे उघ... ਤੇਲ ਟੈਂਕਰ ਦੇ ਪਲਟਣ ਮਗਰੋਂ ਧਮਾਕਾ, 25 ਤੋਂ... गर्भावस्था का पता चले तो बेटी की हत्या...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

खरगोन पुलिस की बड़ी सफलता: सुनार से लूट मामले में 1 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की बाइक जप्त

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 26 नव. 2026, 09:36 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खरगोन पुलिस ने सुनार के साथ हुई लूट की घटना में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र स्थित देवली दुगनी निवासी आरोपी पिंटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लगभग दो लाख रुपये कीमती मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। बता दें कि इस फरार आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था।
दरअसल, इंदौर जोन ग्रामीण के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में थाना भगवानपुरा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की है।
मामला चार अक्टूबर 2025 का है, जब फरियादी अनूप महाजन ने थाना भगवानपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि धुलकोट से खरगोन जाते समय ढाबली नहर के पास अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से उनका रास्ता रोककर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से पहले ही चार आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़ लिया था, जिनके कब्जे से लूटे गए चांदी के कड़े, बाजूबंद और एक बाइक सहित कुल दो लाख बाईस हजार चार सौ रुपये का माल जप्त किया गया था।
इस मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी पिंटू बेहद शातिर था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी पिंटू को दबोच लिया और उसके पास से वारदात में प्रयुक्त दो लाख रुपये की बाइक जप्त कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भगवानपुरा लक्ष्मण सिंह लोवंशी, सहायक उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक हीरालाल धनगर, आरक्षक जयपाल बघेल और साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही।
📲Get App