🔥 ट्रेंडिंग पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम... કૌશિક વેકરીયાના હસ્તે કમીગઢમાં રૂ. 1.6... IAS शिखर, IPS पत्नी भास्कर इन्वेस्टिग... पीलीबंगा इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से 14 एसी... રાજુલા એસ.ટી. ડેપોમાં રાત્રિ સુરક્ષા અ... गंगापुर सिटी में रवि पुष्य योग का शुभ...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

खमपुर दुबेपट्टी की रामलीला में जनक प्रतिज्ञा से राम विवाह तक का भव्य मंचन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

✍️ रिपोर्टर: Deepanshu 🗓 27 अक्टू. 2026, 09:52 AM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रानीगंज। रानीगंज तहसील क्षेत्र के खमपुर दुबेपट्टी गांव में श्री गौरव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में चौथे दिन जनक प्रतिज्ञा से लेकर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह तक की लीलाओं का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम विवाह के प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
रामलीला के मंचन में राजा जनक की प्रतिज्ञा, स्वयंवर में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष भंग करने तथा माता सीता के साथ उनके विवाह के प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा, दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ खुशी जाहिर की। इसके बाद राम विवाह की लीला ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और भारतीय संस्कृति की महत्ता को दर्शाया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और रामलीला प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम की जानकारी श्री गौरव रामलीला समिति के मीडिया प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय ने दी।
📲Get App