🔥 TRENDING कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र... 💥 कटनी में 15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी क... Kashipur, Rudrapur Teams Earn First Aw... Mohan Yadav Commends Dhami, Highlights... ECI Unveils Draft Electoral Roll for U... Suspended Police Officer Arrested in B...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

💥 कटनी में 15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का मामला गरमाया, जांच के लिए IG और DIG पहुंचे! 6 से 7 सदस्यीय पेशेवर गिरोह पर पुलिस को शक, घटनास्थल का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 13 Nov 2026, 08:49 PM 👁 3
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
💥 कटनी में 15 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का मामला गरमाया, जांच के लिए IG और DIG पहुंचे!

6 से 7 सदस्यीय पेशेवर गिरोह पर पुलिस को शक, घटनास्थल का किया निरीक्षण

कटनी। शहर के बरगवां स्थित किसना ज्वेलर्स में हुई करीब 15 करोड़ रुपये की बड़ी चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें दिन-रात जांच में जुटी हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर संभाग के आईजी प्रमोद वर्मा और डीआईजी अतुल सिंह कटनी पहुंचे।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और अब तक हुई जांच की प्रगति की समीक्षा की।

पुलिस को आशंका है कि इस बड़ी वारदात को किसी पेशेवर गिरोह ने अंजाम दिया है, जिसमें 6 से 7 सदस्य शामिल हो सकते हैं। चोरी की सुनियोजित तरीके से की गई वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

अब सबसे बड़ा सवाल: आखिर 15 करोड़ रुपये की इस बड़ी चोरी के पीछे कौन है? आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आएंगे?

फिलहाल पुलिस की अलग-अलग टीमें हर पहलू से जांच कर रही हैं। सभी की निगाहें इस हाईप्रोफाइल चोरी के खुलासे पर टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट: Need 24 News | कटनी, मध्यप्रदेश
📲Get App