🔥 TRENDING देवरिया के अहिल्यापुर में मां के स्थान... जारंग ईस्ट से जारंग शिव मंदिर तक निकली... আগামী সোমবার ( ১২.১০.২০২৬ ) থেকে পুরনো... बिहार: शारदीय नवरात्र के पहले दिन तेलड... ਰੂਸ-ਯੂਕ੍ਰੇਨ ''ਚ ਹੋ ਗਿਆ ਐਨਰਜੀ ਸੀਜ਼ਫ਼ਾਇਰ... शिवपुरी: भौंती पुलिस ने 80 लीटर कच्ची...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

किशनगंज न्यूज

✍️ Reporter: Ashok Kumar 🗓 11 Oct 2026, 08:32 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किशनगंज

बहादुरगंज में महजबीन खातून हत्याकांड का खुलासा, पड़ोसी युवक गिरफ्तार बहादुरगंज थाना क्षेत्र के नटुआपाड़ा में 46 वर्षीय महिला महजबीन खातून की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतका के पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय युवक सिमनान उर्फ साह सिमनान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित नटुआपाड़ा वार्ड संख्या 14 का निवासी है. शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ-1 खुसरु सिराज ने गिरफ्तारी और मामले की जांच से जुड़ी जानकारी दी.एसडीपीओ खुसरु सिराज के अनुसार, छह अक्टूबर 2026 को बहादुरगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि नटुआपाड़ा वार्ड संख्या 14 निवासी महजबीन खातून की उनके घर में हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके की जांच कर साक्ष्य एकत्र किये. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेज दिया. मृतका की पुत्री के आवेदन के आधार पर बहादुरगंज थाना में कांड संख्या 643/26 दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ-1 खुसरु सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी.
पुलिस के अनुसार, विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ायी. इसी क्रम में मृतका के पड़ोस में रहने वाले सिमनान उर्फ साह सिमनान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
📲Get App