🔥 TRENDING Mozambique Transport Minister tours De... Pujara backs Samson despite dip in for... Chris Gayle applauds fearless style of... Naresh Gotte of Telangana wins South Z... Police Raid Berhampur Lodge, Alleged S... MoE Director Urges CUO Students to Lea...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Viral & Trending

किशनगंज: डंपर की चपेट में बाइक सवार, एक की मौत, फोरलेन जाम कर लोगों ने किया हंगामा

✍️ Reporter: Md Shahrukh Alam 🗓 04 Oct 2026, 01:20 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने फोरलेन को जाम कर प्रदर्शन किया।

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के गुआबाड़ी आजाद चौक के समीप एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही पर रोष जताते हुए फोरलेन को जाम कर दिया। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरलेन जाम की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
📲Get App