🔥 TRENDING 66 Fiber Cards Worth ₹5.87 Cr Stolen f... Wife, In-Laws and Four Others Arrested... Rajasthan Board to Hold Two Annual 10t... Bidar news नंदीवाले समाजाच्या अध्यक्षांच्या मातोश... नंदीवाले समाजाच्या अध्यक्षांच्या मातोश...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
केसवाई क्षेत्र के जंगलों में कथित पशु तस्करी का आरोप,

केसवाई क्षेत्र के जंगलों में कथित पशु तस्करी का आरोप,

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 05 Oct 2026, 06:14 PM 👁 72
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
केसवाई क्षेत्र के जंगलों में कथित पशु तस्करी का आरोप, मास्टरमाइंड कौन?

केसवाई। केसवाई क्षेत्र के आसपास के जंगलों से कथित रूप से पशुओं की तस्करी किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कुदरटोला, कुंहारी, कुड्डी, बरतर और बचरवार के जंगलों के रास्तों का कथित रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जंगलों के रास्ते पशुओं को इधर-उधर ले जाने की गतिविधियां लगातार जारी हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे आखिर कौन लोग हैं और इसका कथित संचालन कौन कर रहा है?

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पिछले वर्ष वन क्षेत्र में पशु तस्करी को लेकर विवाद और हमले की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद यदि वर्तमान में ऐसी गतिविधियां दोबारा चल रही हैं, तो वन विभाग और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्रामीणों ने वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन से मांग की है कि कुदरटोला, कुंहारी, कुड्डी, बरतर और बचरवार के जंगलों में निगरानी बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जाए तथा यदि पशु तस्करी की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सबसे बड़ा सवाल: आखिर इन गतिविधियों के पीछे कौन है और कथित नेटवर्क का संचालन किसके इशारे पर हो रहा है? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
📲Get App