🔥 TRENDING Cyclonic Storm Akvan Brings Rain to Ch... જૂનાગઢ પરિક્રમામાં જનારા લોકો માટે રેલ... Australian High Commissioner explores... Cyclone Akvan Triggers Yellow Alerts A... TMC Calls on West Bengal Government to... Mandoli sewadham road pepsi godown ke...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

किसानों किजामिन कि रशीद और खरीद पर लागीरोकहटाने कि माँग को लेकरसड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 12:59 AM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के मेंहदीपुर स्थित दुर्गा स्थान परिसर में आयोजितकिसान महापंचायत में शामिल हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा

खगड़िया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


खगड़िया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

किसानों की जमीन की रसीद और खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटानेहटाने कि को हटाने कि मांग को के लिए सड़क से सदन तक लड़ेंगे: सांसद राजेश वर्मा

महदीपुर में किसान महापंचायत में सांसद और परबत्ता विधायक को किसानों ने किया आमंत्रित, जमीन संबंधी समस्याओं एवं जलजमाव के समाधान का उठाया मुद्दा

किसान जमीन पर बैठे तो सांसद ने जमीन पर जमाया आसान
खगड़िया। जिले के परबत्ता प्रखंड के मेंहदीपुर स्थित दुर्गा स्थान परिसर में मंगलवार को आयोजित किसान महापंचायत में खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा एवं परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य शामिल हुए। किसानों ने अपनी जमीन की राजस्व रसीद काटे जाने, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक हटाने तथा जलजमाव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था, ताकि उनकी समस्याओं से अवगत कराया जा सके।

महापंचायत को संबोधित करते हुए सांसद राजेश वर्मा ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों एवं जायज मांगों की लड़ाई में वे मजबूती से साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए जरूरत पड़ने पर सरकार के समक्ष भी आवाज उठाएंगे और संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क से लेकर सदन तक हम किसानों के साथ हैं और उनकी लड़ाई में हर कदम पर साथ खड़े रहेंगे।

महापंचायत में किसानों ने जमीन की राजस्व रसीद नहीं कटने, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक तथा जलजमाव के कारण उत्पन्न परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने जनप्रतिनिधियों से इन समस्याओं के समाधान के लिए पहल करने की मांग की।

किसान जमीन पर बैठे तो सांसद ने जमीन पर जमाया आसान
कार्यक्रम में सांसद राजेश वर्मा निर्धारित समय से पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि किसान जमीन पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उन्होंने मंच संचालन कर रहे अंशु कुमार से माइक ले लिया और घोषणा करते हुए कहा कि अपने देश के अन्नदाता जमीन पर बैठे हैं तो वे भी जमीन पर ही बैठेंगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत मंच से सोफा हटवाया और जमीन पर ही अपना आसन जमा लिया। जिसके बाद किसानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सांसद राजेश वर्मा का स्वागत किया।

मौके पर निम्नलिखित लोग रहे मौजूद

इस वसर पर अखिलेश यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व मुखिया, महद्दीपुर), अंशु भारती (उपसरपंच प्रतिनिधि, पसराहा), अद्यानंद मेहता (पैक्स अध्यक्ष, महद्दीपुर), दिवाकर शर्मा (झांझरा), आलोक शर्मा (मुखिया, देवठा), सिकंदर शर्मा (पूर्व मुखिया, पैकान्त), श्रवण कुमार (झांझरा), रोहिन कुमार (पूर्व पंचायत समिति सदस्य, महद्दीपुर), गजेंद्र सिंह निषाद (खरौआ) एवं शैलेन्द्र वर्मा (तेलीहार) सहित बड़ी संख्या में किसान एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बाइट खगड़िया सांसद, राजेश वर्मा
📲Get App