🔥 TRENDING mathura वृंदावन में श्रद्धालुओं की सेह... 20 लाख से बढ़कर 30 लाख से अधिक पहुंच ग... બાબરા તાલુકાના ફુલઝર ગામમાં ફરી સિંહો... J&K Lieutenant Governor Urges Youth Ta... New Ministers to be Sworn In at Jammu... Ghulam Nabi Azad Counters Farooq Abdul...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करमावास-पट्टा गांव में पोलिंग पार्टी को बंद किया, ताला लगाया: हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने गेट बंद किया, फर्जी वोटिंग करवाने का आरोप

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Oct 2026, 11:09 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पाली जिले के बगड़ी नगर पंचायत के करमावास पट्टा गांव में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग पार्टी को बूथ के अंदर बंद कर दिया।

प्रत्याशी के समर्थकों ने बूथ के गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी की। सूचना पर बगड़ी नगर थानाप्रभारी प्रहलादसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच े और समझाइश से मामला शांत करवाया। इसके बाद पोलिंग पार्टी को पुलिस पहरे में तय स्थान तक पहुंचाया गया।

इसके बाद प्रत्याशी के समर्थकों ने बगड़ी नगर पहुंचकर आरओ को लिखित में शिकायत देकर जांच की मांग की।

फर्जी वोटिंग करने के आरोप लगाए

दरअसल, पहले चरण में जिले के सोजत सिटी, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत में 24 अक्टूबर को सरपंचो ं और पंचो ं के लिए वोटिंग हुई थी। इसके बाद देर रात परिणाम जारी किए गए।
📲Get App