🔥 TRENDING मंडावर थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई,... High Demand for Karnataka's Government... कृषि दुकानों का निरीक्षण, बीज के 42 नम... Karnataka launches ELEVATE 2026 scheme... Central Labour Ministry Raises EPFO Sa... HAL Hands Over Tejas Fighters and Adva...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली से करणपुर धाम के लिए 25वीं पदयात्रा रवानाः मां करणपुर गुमानो मां सेवा समिति ने निकाली, पूर्व सभापति ने दिखाई हरी झंडी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Oct 2026, 02:15 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली से करणपुर धाम के लिए 25वी ं पदयात्रा रवानाः मां करणपुर गुमानो मा ं सेवा समिति ने निकाली, पूर्व सभापति ने दिखाई हरी झंडी

करौली से करणपुर धाम के लिए 25वीं निशुल्क पदयात्रा शुक्रवार को रवाना हुई। इसे मां करणपुर गुमानो मां सेवा समिति ने निकाला और पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर ने हरी झंडी दिखाई। यात्रा से पहले गुमानो माता की पूजा हुई।

यात्रा संयोजक गिर्राज तिवाड़ी और प्रवक्ता जितेंद्र सिंह जीतू ने बताया कि समिति अध्यक्ष प्रह्लाद गुप्ता भांकरी वाले, पार्षद बनवारी लाल हरदैनिया और अन्य सदस्यों ने राजाराम गुर्जर का स्वागत किया।

पूर्व सभापति राजाराम गुर्जर ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

पदयात्रा 551 कलशों के साथ गोपाल जी महाराज मंदिर से दोपहर में कलश यात्रा शुरू हुई। यह शहर के मुख्य रास्तों से राधेश्याम फार्म हाउस पहुंची, जहां विसर्जन हुआ। फिर पदयात्रा करणपुर धाम के लिए आगे बढ़ी। रात्रि विश्राम कैलादेवी की बड़ी धर्मशाला में रहा।
📲Get App