🔥 TRENDING સુરતમાં વંદે ભારત ટ્રેન પર પથ્થરમારા,... मथुरा के लक्ष्मीनगर में ATM बदलकर ठगी... सड़क हादसे में युवक की मृत्यु पर लेस्ल... मोटरसाइकिल के पीछे से धक्का मारने से द... જુનાગઢ મહાનગરપાલિકાએ 15 ગૌવંશ જપ્ત, અન... સનાથલ સર્કલ વેરહાઉસમાં ₹99.98 લાખની ચો...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कृषि दुकानों का निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए

✍️ Reporter: Ramkishan Thakre 🗓 24 Oct 2026, 03:38 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और प्रत्येक बिक्री पर पक्का बिल देने के निर्देश

हरदा। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने खिरकिया, मोरगढ़ी, चारुवा और छीपाबड़ क्षेत्र में कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान बीज की गुणवत्ता जांचने के लिए 42 नमूने लिए गए।

कलेक्टर कुमार सत्यम के निर्देश एवं उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान कृषि विभाग की टीम ने दुकानों के अभिलेखों की जांच की। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर. चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराएं और प्रत्येक बिक्री पर अनिवार्य रूप से पक्का बिल दें।

किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण करने और बीज के नमूने लेने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।

निरीक्षण दल में कृषि विकास अधिकारी संगीता डावर भी शामिल थीं।
📲Get App