🔥 TRENDING ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦਾ ਅੰਤਿਮ ਸੰਸਕਾਰ ਮਾਨਸ... जामिया तालीमुल कुरआन के जलसा में पूर्ण... Uttarakhand Trekking Tragedy: Body Rec... PM RAHAT Scheme: Road Accident Victims... 11 Killed, 33 Injured in Bus-Truck Col... करौली में 79 फीसदी से ज्यादा मतदानः रं...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली मे ं धनतेरस पर 15 करोड से ज्यादा का कारोबारः बाजारों में खरीदारों की उमड़ी भीड़, गहने, गाड़ियां, कपड़े, बर्तन, गहनो ं की जमकर हुई खरीदारी

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 07 Nov 2026, 12:31 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली में 5 दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस के साथ हुई। पहले ही दिन बाजारों में खरीदारों की भीड ़ रही। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक जिले में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार हुआ।

तीसरे पहर से रात तक बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सर्राफा, बर्तन, कपड़े, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों पर खरीदारी हुई। लोगों ने बाइक, स्कूटी, एलईडी टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदी।

मिठाई, मोबाइल फोन, पूजन सामग्री, ड्राई फ्रूट्स, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियो ं और मिट्टी के दीपकों की दुकानो ं पर भी खरीदारी हुई। सजावटी झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सज े बाजार देर रात तक खुले रहे।

सर्राफा कारोबार में रही तेजी

पिछले साल के मुकाबले इस बार सर्राफा कारोबार में तेजी रही। सोने-चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों ने आभूषणो ं समेत कई चीज ें खरीदीं। इलेक्ट्रॉनिक शोरूमों पर फ्रिज, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, जूसर, ग्राइंडर और

माइक्रोवेव की बिक्री हुई।
📲Get App