🔥 TRENDING बेडर पुलिस ने 285 ग्राम सोना और 5 लाख... आलू, सोया और बीन का वितरण: जनता को हिस... प्रबोधकों के द्वितीय एसीपी आदेश जारी क... Three city blazes prompt swift fire‑se... सपोटरा मे ं डीपी से तार केबल चुरान े व... Assam Oil India Plant Fire Claims Two...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 07 Nov 2026, 12:45 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह

बालोतरा। नेशनल हाईवे-25 पर खेतश्वर प्याऊ के सामने शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौ!त हो गई। हा!द!से के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना पुलिस ने श!व को कल्याणपुर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक जोधपुर से बालोतरा की तरफ आ रहा था, जबकि ट्रेलर बालोतरा से जोधपुर की ओर जा रहा था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में खेतश्वर प्याऊ के सामने खेतेश्वर नगर के पास ट्रेलर ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी और युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौ!त हो गई।

सूचना मिलने पर थानाधिकारी बाबूलाल विश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और बाइक को जब्त कर लिया है। हा!द!से के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ फरार चालक की तलाश में जुटी है। मनोहर सिंह भाटी ने बताया
📲Get App