🔥 TRENDING Amritsar Police Seize Drug Trafficking... मुरबाड तालुक्यात बळीराजाच्या कष्टाचे स... Five Youths Arrested for Drug Use in P... Elderly Woman in Jalandhar Assaulted,... Punjab Court Allows Police to Immediat... Four Illegal Bangladeshi Nationals Det...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

करौली में कांग्रेस का 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू: जिला स्तरीय बैठक में कई लोगों ने ली सदस्यता, लोकतंत्र बचान े पर हुई चर्चा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 09:50 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू हुआ। सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मे ं हुई बैठक और प्रेसवार्ता में पर्यवेक्षक हिम्मत सिंह पटेल शामिल हुए।

इस दौरान मताधिकार की सुरक्षा, लोकतंत्र और संविधान पर चर्चा हुई। टोडाभीम विधायक व जिला अध्यक्ष घनश्याम मेहर की मौजूदगी में कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

हिम्मत सिंह पटेल ने बताया कि अभियान के तहत जिला अध्यक्षों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर संगठन मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस मताधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता के साथ खडी

उन्होंन े बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में करौली, धौलपुर और भरतपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से अभियान को गांवों और कस्बों तक पहुंचान े को कहा गया।
📲Get App