🔥 TRENDING સુરત મહાનગરપાલિકા 'સેવા સેતુ' કાર્યક્ર... मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार क... માંડલીખુટામાં તેજા દશમી નિમિત્તે ભવ્ય... અમરેલીમાં સાંસદ અને રાજ્ય મંત્રી સાથે... मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार क... NPCIL starts fuel loading for 700 MW U...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कोरबा प्रेस क्लब ने आयोजित की ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग, पत्रकारों ने परिवार संग उठाया आनंद

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 20 Sep 2026, 07:14 AM 👁 16
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कोरबा प्रेस क्लब द्वारा अपने सदस्यों और उनके परिजनों के मनोरंजन एवं आत्मीय मिलन हेतु एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत आज शहर के चित्रा टॉकीज में हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विशेष फ्री स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया, जहां पत्रकारों ने परिवार के साथ पहुंचकर फिल्म का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर चित्रा टॉकीज परिसर में भारी उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने विशेष रूप से प्रेस क्लब परिवार के बीच पहुंचकर सभी का आत्मीय स्वागत किया और मुलाकात की।


कार्यक्रम में कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, सचिव श्री दिनेश राज, उप सचिव श्री हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य श्री आकाश शर्मा व श्री राजेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वनाथ केडिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
फिल्म देखने आए सदस्यों और उनके परिवारों ने इस सफल आयोजन की जमकर सराहना की तथा व्यस्त दिनचर्या के बीच एक साथ समय बिताने पर खुशी जताई। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नौशाद खान ने कहा कि सदस्यों एवं उनके परिजनों के मनोरंजन और परस्पर जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा। जल्द ही सदस्यों के लिए धार्मिक व पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने की भी तैयारी चल रही है।
📲Get App