🔥 TRENDING TMC’s Mamata faction unveils new logo... Three Arrested, SIT Constituted in Jam... Three Arrested in Bihar Harassment Cas... Bihar Minister Sparks Controversy with... Maharashtra Discom Awards ₹3,870 Crore... Maharashtra FDA Suspends Licences of S...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कोरबा पुलिस में तबादला: निरीक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, सत्यम साहू बने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी

कोरबा पुलिस में तबादला: निरीक्षक समेत 6 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, सत्यम साहू बने बांकीमोंगरा थाना प्रभारी

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 02 Sep 2026, 08:12 AM 👁 202
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कोरबा जिला पुलिस बल में पदस्थ पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सत्यम साहू को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी बांकीमोंगरा पदस्थ किया गया है। वहीं बांकीमोंगरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह को रक्षित केंद्र कोरबा भेजा गया है।

इसी तरह प्रधान आरक्षक क्रमांक 957 मनहरण सिंह मरावी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना कटघोरा स्थानांतरित किया गया है। आरक्षक क्रमांक 19 भूपेन्द्र कुमार पटेल का भी रक्षित केंद्र कोरबा से थाना कटघोरा तबादला किया गया है।

इसके अलावा आरक्षक क्रमांक 562 अजय कुमार महिलांगे को चौकी रजगामार से थाना कटघोरा तथा आरक्षक क्रमांक 664 नरेश कुमार यादव को थाना दर्री से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेशानुसार नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
📲Get App