🔥 ट्रेंडिंग નર્મદા કિનારે ભાદરવા દેવનો ભવ્ય પૌરાણિ... मोदी और नेपाल के बालेन्द्र शाह ने भविष... कांग्रेस और समाजवादी पार्टी 2-3 दिनों... नागेंद्र गुप्ता को सलेमपुर पिछड़ा मोर्... चुरैबारी चेकपोस्ट पर 34,450 बोतलें खां... अदित्य बिरला ग्रुप को हिमाचल के नए स्व...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गिरा, बस ने कुचलाः करौली कैलादेवी मार्ग पर हादसा, परिजनो ं ने अस्पताल के बाहर जाम लगाया

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 23 नव. 2026, 07:23 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली-कैलादेवी मार्ग पर गदका की चौकी के पास शनिवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार पुष्पेंद्र जाटव सड़क पर गिर गया। पीछ े से आई बस ने उस े कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल के बाहर जाम लगाया।

पुलिस के अनुसार भीमनगर पांड े का कुआं निवासी पुष्पेंद्र शनिवार शाम करीब 7:15 बज े बाइक से अपनी बहन से मिलने करसाई जा रहा था। गदका की चौकी से पहले सामन े से आ रही सफेद कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने कार और बस जब्त कर ली हैं।

पोस्टमार्टम के दौरान परिजनो ं और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देन े और दोषी वाहन ड्राइवरों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर अस्पताल पहुंच े और लोगों को समझाया। इसके बाद जाम खोल दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
📲Get App