🔥 TRENDING ગાંધીધામના મચ્છુનગર રેલવે ફાટક પાસે ઝા... Schools in West Bengal, Assam Closed o... ધારીના તુલસીશ્યામ રોડ પર શામજીભાઇએ સિં... Congress Sends Show-Cause Notice to Yo... JMM Forms Alliance with Kalpana Soren... October End of Monsoon Brings 5-Day Ra...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कानपुर में प्रान्तीय अधिवक्ता सम्मेलन को लेकर रूट डायवर्जन
Local

कानपुर में प्रान्तीय अधिवक्ता सम्मेलन को लेकर रूट डायवर्जन

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Sep 2026, 09:28 PM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सम्मेलन के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र में 10 सितंबर सुबह 8 बजे से 11 सितंबर कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू

कानपुर। कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 एवं 11 सितंबर 2026 को कानपुर बार एसोसिएशन के प्रांगण में प्रान्तीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को देखते हुए थाना कोतवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन 10 सितंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक तथा 11 सितंबर 2026 को प्रातः 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सम्मेलन के दौरान निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
📲Get App