कमिश्नर ने धान्या राइस मिल का किया निरीक्षण
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
कमिश्नर ने धान्या राइस मिल का किया निरीक्षण
योजना से लाभान्वित हितग्राही से ली जानकारी
शहडोल 27 सितंबर 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं विधायक श्री जयसिंह मरावी ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम घोघरी में संचालित धान्या राइस मिल प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने राइस मिल के संचालन एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की तथा योजना से लाभान्वित हितग्राही से चर्चा की।
राइस मिल के संचालक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें पी.एम. एफ़ ई योजना के अंतर्गत 6 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ था, जिसके माध्यम से उन्होंने जनवरी 2026 में राइस मिल स्थापित की। उन्होंने बताया कि राइस मिल में प्रतिदिन लगभग 400 बोरियों धान की मिलिंग का कार्य किया जाता है। आसपास के लगभग 20 से 30 गांवों के किसान यहां अपने धान की मिलिंग कराते हैं। उन्होंने बताया कि राइस मिल प्लांट के माध्यम से 10 से 12 व्यक्तियों को रोजगार भी उपलब्ध कराया गया है।
कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने राइस मिल में बिजली आपूर्ति, पानी की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त कीं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मांडवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।