🔥 TRENDING ಡಿ.ಎಂ. ಮಕಾನದಾರ, ಧರೆಪ್ಪ ಠಕ್ಕನ್ನವರ ಇವರಿಗ... गोविंदपुर में एक ही रात दो दुकानों में... માન. મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટે... Delhi's AQI spikes to 331 on Nov 3, wi... Firecrackers sold openly in Delhi even... Amritsar Police Bust Weapons and Drug...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मंडी में भुगतान समस्याओं पर चर्चा की

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 30 Oct 2026, 07:56 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर में बैंकर्स, व्यापारियों और किसानों के साथ बैठक कर भुगतान संबंधी समस्याओं पर चर्चा की।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर में बैंकर्स, व्यापारियों, हम्मालों एवं तुलावटियों के साथ बैठक कर मंडी में भुगतान संबंधी समस्याओं एवं आ रही कठिनाइयों के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने संबंधित पक्षों से चर्चा कर भुगतान प्रक्रिया में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मालवीय ने निर्देशित किया कि मंडी में किसानों एवं व्यापारियों को भुगतान संबंधी किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा भुगतान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
📲Get App