🔥 TRENDING Assam DSP Found Dead in Bongaigaon Hot... Assam Vigilance DSP’s body found at Bo... डिजिटल क्रिएटर अर्चना यादव की सड़क दुर... श्री संकट मोचन धाम, सेक्टर नंबर 12 में... मां अंजनी जी की पैदल यात्रा व जागरण का... बड़ौद में दशहरा महोत्सव के तहत गोदड़ ह...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने हैण्डलूम पार्क चन्देरी में बुनकरों के लिए फैशन शो और म्यूजियम निर्माण की दिशा-निर्देश दिए

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 22 Oct 2026, 11:22 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर साकेत मालवीय ने चन्देरी विकास सोसायटी के साथ बैठक में बुनकरों के लिए फैशन शो, ई-टेण्डर द्वारा म्यूजियम निर्माण, जीआई टैग पंजीकरण और वेबसाइट निर्माण के निर्देश दिए।

गुरुवार को कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में हैण्डलूम पार्क चन्देरी में चन्देरी विकास सोसायटी फॉर हैण्डलूम वीवर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने सीए की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने फैशन शो के आयोजन में स्थानीय स्तर की महिलाओं को सम्मिलित करते हुए फैशन शो का आयोजन कराने का निर्देश दिया।

हैण्डलूम पार्क में बनने वाले हाथकरघा म्यूजियम के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि एनआईसी जिला अशोकनगर के सहयोग से ई-टेण्डर की कार्यवाही कर म्यूजियम निर्माण कराया जाए।

हैण्डलूम पार्क के प्रचार-प्रसार के लिए उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों पर होडिंग और साइन बोर्ड लगाने तथा एक वेबसाइट बनाने के निर्देश दिए। वेबसाइट के माध्यम से साड़ियों को प्रदर्शित किया जाये और बिक्री आदेश प्राप्त किये जाये।

साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि चन्देरी के समस्त बुनकरों को जीआई टैग के अधिकृत उपयोगकर्ता के रूप में पंजीयन कराया जाए और प्रत्येक साड़ी निर्माता के लिए क्यूआर कोड जारी करने हेतु एनआईसी अशोकनगर को निर्देशित किया गया। इसके अलावा हैण्डलूम पार्क में पृथक सेलिंग विंग बनाई जाए जो बुनकरों को मार्केटिंग में सहायता प्रदान करे।
📲Get App