🔥 TRENDING मेडिकल कॉलेज करोली ने 2026 का नया प्रो... HP Police Announces Recruitment for 20... Upper Caste Activists Protest in Himac... Minister Dhami intervenes as Daler Meh... Uttarakhand CM Dhami Comments on Daler... Uttarakhand Gears Up for Voter Registr...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

पंचायती राज 2026 में शेरपुर सूरौठ पंचायत समिति के चुनाव में 54 अभ्यर्थियों ने 78 नाम निर्देशन पत्र दायर

✍️ Reporter: Surendra Singh Parmar 🗓 23 Oct 2026, 12:35 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पंचायती राज 2026 के तहत शेरपुर सूरौठ पंचायत समिति के चुनाव में गुरुवार को 54 अभ्यर्थियों ने 78 नाम निर्देशन पत्र दायर किए, जबकि अब तक कुल 136 अभ्यर्थियों ने 185 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

पंचायती राज 2026 के तहत शेरपुर सूरौठ पंचायत समिति के सदस्य पदों के निर्वाचन के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को 54 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 78 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। अब तक 136 अभ्यर्थियों की ओर से कुल 185 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये हैं।

रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त वार्डवार विवरण के अनुसार, गुरुवार को पंचायत समिति शेरपुर सूरौठ के वार्ड संख्या 01 से 7 अभ्यर्थियों ने 10 नाम निर्देशन पत्र, वार्ड संख्या 02 से 5 ने 6, वार्ड संख्या 03 से 5 ने 8, वार्ड संख्या 04 से 3 ने 4, वार्ड संख्या 05 से 2 ने 3, वार्ड संख्या 06 से 1 अभ्यर्थियों ने 2, वार्ड संख्या 07 से 2 ने 4, वार्ड संख्या 08 से 2 ने 4, वार्ड संख्या 09 से 6 ने 6, वार्ड संख्या 10 से 4 ने 6, वार्ड संख्या 11 से 2 ने 2, वार्ड संख्या 12 से 1 ने 2, वार्ड संख्या 13 से 2 ने 3, वार्ड संख्या 14 से 4 ने 7, वार्ड संख्या 15 से 1 ने 1, वार्ड संख्या 16 से 4 ने 4 एवं वार्ड संख्या 17 से 3 अभ्यर्थियों ने 6 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 23 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) है। नाम निर्देशन संवीक्षा के लिये 24 अक्टूबर शनिवार प्रातः 11 बजे से, नाम वापसी के लिये अंतिम तिथि 26 अक्टूबर सोमवार अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है। वही चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के लिये तिथि 26 अक्टूबर सोमवार को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात तक निर्धारित किया गया है।

यह चुनाव पंचायती राज के तहत स्थानीय शासन में जनता की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, और शेरपुर सूरौठ के निवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
📲Get App