🔥 TRENDING बुढ़वा मंगल पर नगर पालिका की पहल, उरई म... UAE Issues Statement on Millions of In... Apple Adds TV+ and Arcade to iCloud+ B... Taylor Swift Makes History as First MT... Taylor Swift Clinches MTV New Artist D... Richmond‑shot Film 'The Cashier' Promp...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कॉलेज कि प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला
Crime

कॉलेज कि प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 08:47 PM 👁 37
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छपरा के नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला

छपरा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छपरा जिला स्थित नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर पर दिनदहाड़े चाकू से हमला ।

छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों के द्वारा आज फिर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है और दिनदहाड़े एक प्रोफेसर पर जानलेवा हमला हुआ है, यह घटना शहर के श्याम चौक इलाके में हुई है जहाँ नंदलाल सिंह कॉलेज के प्रोफेसर श्री भगवान ठाकुर पर दुकानदार ने दूध खरीदने गए थे।उसी समय दूध के दाम को लेकर उनसे और दुकानदार में कुछ कहा सुनी हो गई और दूकानदार ने उन पर चाकू से वार कर दिया। और घायल प्रोफेसर को उसने चाकू लेकर दौड़ा दिया। घायल प्रोफेसर अपनी जान बचा कर वहां से भागे।घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई, और इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वही इस घटना के बाद लोगों में काफ़ी आक्रोश है।वही घटना की सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और इसके पुलिस मामले की जांच में जुटी है।वही गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।वही इस घटना की जानकारी मिलने में काफी संख्या में शिक्षक सदर अस्पताल पहुंच कर दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की माँग करने लगे।वही इस घटना के बात दुकानदार दुकान छोड़कर फरार हो गया है ।वही दूध खरीदने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई, पुलिस इसी पहलू की जांच कर रही है।
📲Get App