देश
कॉकरोच जनता पार्टी में दीपक बालियान का बड़ा कद मिली तीन बड़ी जिम्मेदारी
अलवर के 26 वर्षीय दीपक बालियान को CJP में तीन बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारियां, राष्ट्रीय नेतृत्व में मिला अहम स्थान
अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के कठूमर क्षेत्र के मानखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक बालियान को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय संगठन सह-प्रभारी एवं उत्तर भारत का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हाल ही में पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संगठन का विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।
किसान परिवार से आने वाले दीपक बालियान लंबे समय से किसानों, युवाओं और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान वे पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में उन्होंने आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर रखने, विभिन्न राज्यों के युवाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ने तथा जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क और मोबिलाइजेशन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए एक साथ तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व सौंपे हैं। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में गठित नई राष्ट्रीय टीम में दीपक बालियान को उत्तर भारत में संगठन विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक बालियान की इस नियुक्ति को अलवर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारियां मिलना युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद जिले के सामाजिक, किसान और युवा वर्ग में उत्साह का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राष्ट्रीय संगठन में राजस्थान के एक युवा चेहरे को मिली यह भूमिका आने वाले समय में राज्य की भागीदारी और प्रभाव को और मजबूत कर सकती है।