🔥 TRENDING SAVE WATER CAMPAIGNS HELD ACROSS KAKCH... SAVE WATER CAMPAIGNS HELD ACROSS KAKCH... નડિયાદમાં ખેડા જિલ્લા કાર્યાલય "શ્રી ક... बड़ौदा बागर पर अतिक्रमण के कारण बार-बा... हिंगोली जिल्ह्यातील आमदार तान्हाजी मुट... शिरूर तालुक्यातील प्रलंबित प्रश्नांसाठ...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कांकेर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश गिरफ्तार

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 03 Nov 2026, 04:56 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। उत्तर बस्तर कांकेर में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी बातों को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर की रात करीब 11 बजे संजयनगर निवासी आयुष आनंद का अनमोल सारथी के साथ पुरानी बातों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए युवक के पेट और कमर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी अनमोल सारथी (21 वर्ष), निवासी महादेव वार्ड कांकेर को भण्डारीपारा से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले में चाकू का इस्तेमाल करना स्वीकार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाने का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App