🔥 TRENDING Bihar B.Ed CET 2026: 10th Merit List a... Weather alert issued for 17 districts... Rising Rivers Flood 15 Bihar Districts... 15.8 kg cannabis seized at Gaya statio... Instagram friendship leads to murder:... વિદેશમાં રોજગાર અને ઉચ્ચ અભ્યાસના માર્...
14 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

कब्र खोद कर निकला शव

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 14 Sep 2026, 05:50 PM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के मुफसिल थाना क्षेत्र के खोरवा में हुई संदिग्धमौत के बाद सनसनी फ़ैल गई मौत के पांच दिन बाद कब्र खोद कर निकला शव तो गुत्थी सुलझी

कब्र खोदकर निकाला शव, वायरल वीडियो ने खोला हत्या
कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खोरवा गांव में संदिग्ध मौत के बाद मौत के बाद सनसनी फैल गई। मोहम्मद कमरुल की मौत के पांच दिन बाद पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दरअसल 5 सितंबर की रात कमरुल की मौत हुई थी। ससुराल वालों ने शराब पीने के कारण मौत होने की बात कही थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर पंचायत कर शव को दफना दिया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 5-6 लोग एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो की जांच हुई तो पिटाई का शिकार व्यक्ति कमरुल निकला। इसके बाद हत्या की आशंका गहरा गई और पुलिस ने कब्र खोदकर शव निकलवाया। कटिहार एसपी परिचय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। वीडियो में दिख रहे लोगों में कमरुल की पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और दो अन्य रिश्तेदारों की पहचान हुई है। पुलिस ने अपने बयान पर एफआईआर दर्ज कर सभी को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक की मां ने बताया कि कमरुल ससुराल में ही रहता था और शराब पीने का आदी था। ससुराल वालों ने शराब पीने से मौत की बात बताई थी। एसपी ने कहा कि कमरुल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस इसी एंगल से भी जांच कर रही है। बारिश के कारण शव ज्यादा डिकंपोज नहीं हुआ था।
बाइट परिजन

बाइट परिचय कुमार पुलिस अधीक्षक कटिहार
📲Get App