🔥 TRENDING श्योपुर के ग्राम बिजरपुर में बदहाल सड़... ICAI Releases CA Foundation September... Kochi Mercedes Crash Victim's Daughter... Wall Street Slump: $2.5 Trillion Wiped... Ponnur Youth Killed in US Road Acciden... Jharkhand Police Investigate Brutal Mu...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में मालिशक्लब के नाम से क्लब चल रहा है जिसका पास कोई लाइसेंस और कोई अनुमति नहीं है, इस क्लब की जांच की जाए और अगर अवैध चलता हुआ मिलता है तो उसको तत्काल से प्रशसन शील करें

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 31 Oct 2026, 10:18 PM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में मालिश क्लब अवैध चलाया जा रहा है जिसकी शिकायत जनता ने काई बार सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को बताई

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
जयपुर: जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में क्लब की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना क्षेत्र में पार्क के पीछे संचालित एक क्लब की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्लब में काम करने वाले कुछ कर्मचारी ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और विरोध करने पर मारपीट तक कर देते हैं।

जानकारी के अनुसार, क्लब में मौजूद बाउंसर महेश, शैलेन्द्र सहित अन्य कर्मचारियों पर एक ग्राहक के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। इस संबंध में पीड़ित की ओर से जवाहर सर्किल थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।

स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्लब में नशे से जुड़ी गतिविधियां संचालित होती हैं और बड़ी संख्या में लोग वहां आते-जाते हैं। क्लब के संचालन और वहां की गतिविधियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस से मांग की गई है कि क्लब के लाइसेंस, अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि क्लब नियमों के विरुद्ध संचालित पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए क्लब को सील किया जाए।

अब देखना यह होगा कि पुलिस और प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।
📲Get App