🔥 TRENDING ಭೀಮ್ ಆರ್ಮಿ ಏಕ್ತಾ ಮಿಷನ್ ರಾಯಚೂರು ಭೀಮ್ ಆರ... Agriculture Minister urges Tripura stu... Tripura Chief Minister launches 21 dev... Himachal Pradesh forms panel to redraw... First Battery-Storage Solar Plant Inau... ખેડબ્રહ્મા પોલીસે ઘરફોડ ચોરીમાં ગયેલા...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जैथरा में 16 अक्टूबर को होगा भव्य खाटू श्याम कीर्तन एवं जागरण, भक्तों में उत्साह

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 15 Oct 2026, 11:46 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कस्बा जैथरा में 16 अक्टूबर 2026 को विशाल खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन एवं जागरण आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में भारी उत्साह है।

एटा जनपद के जैथरा कस्बे में 16 अक्टूबर 2026 को खाटू श्याम बाबा का एक भव्य कीर्तन एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। "करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम" के जयकारों के बीच होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह आयोजन शाम 8 बजे से प्रारंभ होगा।

यह विशाल कीर्तन मोहल्ला नेहरू नगर, जैथरा में आयोजित होगा। इस भजन संध्या में फर्रुखाबाद के नीरज मिराला, आगरा के वंशी वर्मा, फर्रुखाबाद की राधा जी और कन्नौज की पायल जी जैसे प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, सत्यम बरेली द्वारा बाबा खाटू श्याम का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। आयोजक रचित चौहान ने सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाएं और इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाएं।
📲Get App