🔥 TRENDING Vi Announces New OTT Releases for Week... ECI Sets Dates for Elections to 12 Raj... Air India Express suspends Delhi‑Patna... Haryana Police Suspend Two Officers Ov... Haryana Regulator Suspends DISCOM Over... Sitharaman Rebukes Opposition Over UPI...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जैतपुर हत्याकांड का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे, खैरहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 22 Sep 2026, 11:59 AM 👁 5
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैतपुर हत्याकांड का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे, खैरहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

जैतपुर खैरहा: जैतपुर के चर्चित एवं सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी विकास जायसवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के अनुसार, पुलिस की मुस्तैद घेराबंदी और सटीक रणनीति के चलते आरोपी को खैरहा थाना क्षेत्र से हिरासत में ले लिया गया है।
हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी विकास जायसवाल लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर खैरहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में मचे हड़कंप के बीच जैतपुर हत्याकांड के कई अहम राज उजागर होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ में जुटी है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत खुलासा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की उम्मीद है।
नोट: पुलिस बयान प्रेस वार्ता के बाद आधिकारिक पुष्टि की पंक्ति जोड़ी जा सकती है।)
📲Get App