🔥 TRENDING Tripura's Digital Health Ecosystem Pra... Himachal BJP Power Shift: New Dynamics... Himachal Court Recognizes Hattee Commu... ભાયાવદરમાં રેતી ખનન કરતા મામલતદાર સાહે... ભુપેન્દ્ર પટેલનું શિવરાજપુર, દેવભૂમિ દ... New Delimitation Proposal Could Reshap...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

जिलाधिकारी ने बहराइच और पयागपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 28 Nov 2026, 04:56 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रविवार को बहराइच और पयागपुर विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर जाकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों में संशोधन के कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी एवं जिल निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बहराइच और पयागपुर विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पहले से दर्ज नामों में संशोधन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों व बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच के बूथ संख्या 30 से 35 तथा मसूद गाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 01 से 16, विकासखंड तेजवापुर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर के बूथ संख्या 361 से 363, और उच्च प्राथमिक विद्यालय चाकूजोत के बूथ संख्या 410 एवं 411 का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाए, विशेष रूप से पात्र युवाओं के नाम शामिल करने तथा किसी भी त्रुटि को नियमानुसार दुरुस्त करने पर ध्यान दिया जाए।
📲Get App