🔥 TRENDING સ્વદેશી ક્ષમતાઓ, સંયુક્ત કામગીરી અને I... तृप्ती फिल्म प्रोडक्शनच्या ‘राया मला प... :* 1. दिल्ली रैली 2. तूफान मुरासु 3.... प्रकाश फाउंडेशन ने बरो (सुपौल) में नशा... CBI brings back Mahadev betting app ki... State Foundation Day 2026: Six Indian...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

जालौन में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन, पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर रहा जोर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 08:50 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निःशुल्क विधिक परामर्श और कानूनी अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व पिरामिड प्रदर्शन से मोहा मन

उरई (जालौन)। दिनांक 01 नवंबर 2026 को जनपद जालौन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज, उरई एवं सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, उरई में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी जालौन समीर, पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी सहित अनेक गणमान्य प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना, आमजन को निःशुल्क विधिक परामर्श उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सहायता, मार्गदर्शन एवं आवेदन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक पिरामिड प्रदर्शन (योग एवं कला) ने उपस्थित अतिथियों और लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। मेगा विधिक सेवा शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और समाज में कानूनी जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
📲Get App