🔥 TRENDING Vvaan Pre‑Sales Break Record: Sidharth... Nani's 'The Paradise' Opens with Pheno... Actor Aasif Sheikh Marries Landlord’s... Rajinikanth Honored with Celestial Tri... Joey van Leeuwen’s Album ‘Stray’ Draws... Supreme Court Rejects Relief for Jhark...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Weather

जालौन में भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Sep 2026, 05:25 AM 👁 76
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जालौन में 26 सितंबर को स्कूल बंद

उरई। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार जनपद जालौन में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी जालौन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के दृष्टिगत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार 26 सितंबर 2026 (शनिवार) को जनपद में संचालित कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व से निर्धारित प्रतियोगी परीक्षाएं यथावत आयोजित होंगी। परीक्षा कार्य में लगाए गए शिक्षक एवं कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App