🔥 TRENDING 8 ਮਾਨੀਟਰਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ 'ਤੇ AQI 100 ਤੋਂ ਹ... Rajasthan Tightens Diwali Fireworks Ru... JAMMU POLICE seized nine sand loaded d... ফজরের নামাজ পড়ে মর্নিং ওয়াকে বেরিয়ে... बालोतरा में जलदाय विभाग की बड़ी कार्रव... 500 ਨਕਲੀ ਨੋਟਾਂ ਦੀ ਕਾਲਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਵਿੱਚ 4...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जिले में 49 ग्रामीण आशा कार्यकर्ता के चयन की प्रक्रिया 16 नबंवर से होगी शुरू

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 04 Nov 2026, 08:04 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 49 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के पद के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल पर 16 नवंबर से आवेदन किए जा सकेंगे।लगभग पांच वर्ष बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ राज सिंह ठाकुर ने बताया कि 49 पदों में से विकासखंड बड़वारा के लिए 7,विजयराघवगढ़ में 12, ढ़ीमरखेड़ा में 8, ग्रामीण आशा कार्यकर्ता के पद रिक्त हैं। इसी प्रकार विकासखंड बहोरीबंद के लिए 11, मुड़वारा विकासखंड के लिए 7 और विकासखंड रीठी के लिए 4 ग्रामीण आशा कार्यकर्त्ता के पद रिक्त है। इनसे सम्बंधित विस्तृत जानकारी सीएमएचओ कार्यालय कटनी और सम्बंधित विकासखंड के बीएमओ कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।चयन प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने के लिए एमपी ई-सेवा पोर्टल (https://eseva.mp.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। चयन के लिए केवल ऑनलाइन प्राप्त आवेदन ही मान्य होंगे।


*कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में होगा चयन*


ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की संपूर्ण कार्यवाही जिला स्तर से की जाएगी। यह प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संपन्न होगी।निर्धारित ग्रामवार संख्या एवं चयन के लिए चिह्नित ग्रामों के अनुसार ही चयन किया जाएगा। इससे चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं एकरूपता सुनिश्चित होगी।


*पात्रता*

चयन के लिए आवेदिका का संबंधित ग्राम की निवासी एवं विवाहित महिला होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। चयन में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं प्राथमिकता संबंधी मापदंडों का पालन किया जाएगा।

*16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे प्राप्त*


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद 17 से 25 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामसभा द्वारा 26 दिसंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक चयन के लिए प्रस्ताव अनुमोदित कर भेजे जाएंगे। प्राप्त प्रस्तावों पर 19 जनवरी से 5 फरवरी 2027 तक विकासखंड स्तर पर दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इसके उपरांत 6 से 25 फरवरी 2027 तक जिला स्तर पर अपील प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य समिति से अंतिम अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 26 फरवरी से 5 मार्च 2027 तक पूर्ण की जाएगी। समिति के अंतिम अनुमोदन के उपरांत ही चयन आदेश जारी किए जाएंगे। संपूर्ण चयन प्रक्रिया 5 मार्च 2027 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाएगी। चयनित आशा कार्यकर्ताओं की आईडी बनाने के लिए 6 से 20 मार्च 2027 तक आशा पोर्टल के माध्यम से अनुरोध किया जाएगा। चयनित आशा की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेज पोर्टल के माध्यम से राज्य मुख्यालय को भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर दस्तावेजों के सत्यापन एवं अनुमोदन के उपरांत आईडी बनाई जाएगी।
📲Get App