सरकारी योजना
इंदौर में दिव्यांगों व वृद्धों के लिए 7 अक्टूबर को सहायक उपकरणों का चिन्हांकन शिविर
इंदौर के परदेशीपुरा स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 7 अक्टूबर को दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों के लिए सहायक उपकरणों का चिन्हांकन शिविर आयोजित किया जा रहा है।
इंदौर, 6 अक्टूबर 2026। दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को एक विशेष चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, समाज कल्याण परिसर, परदेशीपुरा, इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
शिविर में सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन निर्धारित दस्तावेजों के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन करा सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, कंप्यूटर जनरेटेड अथवा पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड में से कोई एक, एक फोटो, मेडिकल प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।
इसी प्रकार, 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के लिए आधार कार्ड, कंप्यूटर जनरेटेड अथवा पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल कार्ड में से कोई एक तथा एक फोटो साथ लाना आवश्यक है।
प्रशासन ने सभी इच्छुक दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर सहायक उपकरण हेतु अपना चिन्हांकन कराएं।