🔥 TRENDING Jahnvi Kapoor’s ‘Chuttamale’ Deepfake... India's Top Archers Gear Up for Archer... Asian Premier League to Return with As... Archery Premier League Returns, Showca... Kriti Sanon says her choli made prime‑... Mira Rajput joins Kareena Kapoor on "W...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन के पंजीकरण को लेकर बैठक आयोजित
Education

इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन के पंजीकरण को लेकर बैठक आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Aug 2026, 05:26 PM 👁 45
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर, जनपद स्तर पर तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को मिशन निदेशक पुलकित खरे की अध्यक्षता में इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन के पंजीकरण को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों के MIS मैनेजरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडिया स्किल्स कॉम्पिटिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन निदेशक ने अधिकारियों को अधिक से अधिक युवाओं एवं प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद स्तर पर प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं पंजीकरण से संबंधित आवश्यक तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने, पात्र प्रतिभागियों तक प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने तथा जनपद स्तर पर प्रभावी समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा, NSDC के प्रतिनिधि एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
📲Get App