🔥 ट्रेंडिंग उमरिया के गौरैया रोड पर घर से चोरों ने... અમદાવાદ ગ્રામ્ય પોલીસે સ્ટીલ કોઈલમાંથી... સોલા પોલીસ સ્ટેશનમાં એક વ્યક્તિની અટકા... અરવલ્લી જિલ્લામાં ૧૬૯ ગાંજાના છોડ સાથે... અમદાવાદ: 'ચલો દિલ્હી' બેનર મુદ્દે કાર્... અમદાવાદ: BRTS કોરિડોરમાં ખાડો બે બાઈકસ...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

हाथरस में शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, प्रदेश में बना तीसरा स्थान, 115 करोड़ का हुआ कारोबार

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 11 अक्टू. 2026, 10:41 AM 👁 30
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस में शराब बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। चिलचिलाती गर्मी के बावजूद पिछले तीन महीनों में जिले में 115 करोड़ रुपये की शराब बिकी है। इस रिकॉर्डतोड़ बिक्री के साथ हाथरस पूरे प्रदेश में *तीसरे स्थान* पर पहुँच गया है। आंकड़े बता रहे हैं कि गर्मी हो या कोई भी मौसम, हाथरस में शराब प्रेमियों की प्यास थम नहीं रही।

हाथरस: खबर जो सच कहें। हाथरस से एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है। चिलचिलाती गर्मी में जहाँ लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं हाथरस वालों ने खूब जाम छलकाए हैं।
आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हाथरस में शराब बिक्री ने इस बार सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले तीन महीनों में ही जिले में 115 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है।
इस बंपर बिक्री के साथ ही हाथरस ने पूरे उत्तर प्रदेश में शराब बिक्री के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
आंकड़े साफ तौर पर बताते हैं कि हाथरस में जाम का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। गर्मी हो, सर्दी हो या बरसात मौसम कोई भी हो, शराब प्रेमियों की प्यास कम नहीं हो रही है। इस रिकॉर्डतोड़ बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है।
📲Get App