🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली के स्कूल ऑनलाइन कक्षाएँ शुरू, क... अमृतसर में हेरोइन और आइस ड्रग की बरामद... जालंधर एयर फ़ोर्स स्टेशन के पास सुरक्ष... अमृतसर में पादरी हत्या के आरोपी को तीन... जालंधर के JCT मिल के 24,000 कर्मचारियो... ऊपर दिया गया छोटा सारांश।
10 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
वायरल

हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमलाः जमीन विवाद में कोतवाली में हुई मारपीट, पुलिस से न्याय की गुहार

✍️ रिपोर्टर: सुहैल 🗓 09 अक्टू. 2026, 10:40 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हैदरगढ़ में अधिवक्ता पर धारदार हथियार से हमलाः जमीन विवाद में कोतवाली में हुई मारपीट, पुलिस से न्याय की गुहार

बाराबंकी के हैदरगढ़ में अधिवक्ता अरविंद कुमार वाजपेई पर हमला हुआ है। उन पर धारदार हथियार से हमला कर गला दबाने की कोशिश की गई। यह घटना कोतवाली परिसर में हुई है।

अधिवक्ता का आरोप है कि शाम करीब 4:30 बजे वह कुछ काम से कोतवाली गए थे। वहां मौजूद एक शख्स ने जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला किया। हमलावर ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिली है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App