🔥 TRENDING NEED24 NEWS | लुधियाना लुधियाना नॉर्थ... વિરમગામમાં દિવાળીના તહેવાર પૂર્વે ફૂડ... वाराणसी के समाजसेवी अमरीश सिंह भोला को... CJP Leaders Questioned 4 Hours by Delh... Trump Warns Iran: 'You'll Know Soon En... Chennai's 'Transparent' Phase Ends as...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हांसपुर में सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशियों की टक्कर, चुनावी माहौल रोचक

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 30 Oct 2026, 03:42 PM 👁 90
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत हांसपुर में सरपंच पद के लिए हंसराज सैनी, मोहन लाल सैनी, राजेंद्र सैनी और वर्तमान सरपंच सुभाष शर्मा सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रोचक रहा, 2.30 बजे तक 60 प्रतिशत मतपत्र गिने जा चुके हैं।

ग्राम पंचायत हांसपुर में सरपंच पद के लिए चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहा। हंसराज सैनी, मोहन लाल सैनी, राजेंद्र सैनी, वर्तमान सरपंच सुभाष शर्मा और महेश जाट सहित अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। 2.30 बजे तक 60 प्रतिशत मतपत्र गिने जा चुके हैं।

चुनावी मैदान में उतरने के बाद सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। गांव की चौपालों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर चुनावी चर्चाओं का दौर लगातार जारी है। उम्मीदवार मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

मुख्य मुकाबला हंसराज सैनी, वर्तमान सरपंच सुभाष शर्मा और राजेंद्र सैनी के बीच माना जा रहा है। चुनावी चर्चाओं और स्थानीय स्तर पर मिल रहे फीडबैक में हंसराज सैनी के पक्ष में माहौल होने की बातें भी सामने आ रही हैं, परंतु यह अंतिम जनमत नहीं माना जा सकता।

सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब गांव के मतदाताओं का वास्तविक फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा। जनता किस प्रत्याशी के सिर पर जीत का ताज सजाएगी और किसे ग्राम पंचायत की बागडोर सौंपेगी, इसका इंतजार सभी को है।
📲Get App