🔥 TRENDING जालौन में 22 सितंबर को स्कूलों में अवक... Police request to dismiss R Veeramani... Gurugram Police Detain Thar Driver Ove... Veeramani Arrested in POCSO Case, Thre... Lili Reinhart Confirms She Had Input o... Director Tigmanshu Dhulia Criticises ‘...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में एक 44वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
Crime

हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में एक 44वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 12 Sep 2026, 10:16 AM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिला के हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में पुलिस ने एक 44वर्षीय व्यक्ति के शव को बरामद किया

हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

नवादा । हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र स्थित कोलकाता बस स्टैंड के यात्री शेड के अंदर शुक्रवार को 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम, हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई संजीव राय एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बीकू गांव निवासी 44 वर्षीय छोटू मांझी, पिता जागेश्वर मांझी के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। घटना की सूचना नारदीगंज थाना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, मृतक के परिजनों की तलाश कर उन्हें घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
📲Get App