🔥 ट्रेंडिंग भैया मित्तल के आगमन पर सिटापुर में उत्... Blast reported in Ghaziabad, Uttar Pra... सर्जियो गोर ने यूएस दूतावास में दिवाली... यात्रियों ने चलती ट्रेन की खिड़की से च... दिल्ली के बाजारों में दीवाली की अंतिम‑... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली प...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

हिसुआ बस स्टैंड के यात्री शेड में 44 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद

✍️ रिपोर्टर: Nitish Kumar 🗓 13 सित. 2026, 11:18 AM 👁 70
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Nitish Kumar

हिसुआ। हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र स्थित कोलकाता बस स्टैंड के यात्री शेड के अंदर शुक्रवार को 44 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम, हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, एसआई संजीव राय एवं पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के बीकू गांव निवासी 44 वर्षीय छोटू मांझी, पिता जागेश्वर मांझी के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से आधार कार्ड भी मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। घटना की सूचना नारदीगंज थाना पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, मृतक के परिजनों की तलाश कर उन्हें घटना की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
📲Get App