🔥 TRENDING दीपावली पर एटा के 1,74,934 उज्ज्वला पर... वाराणसी में किशोरी को बहला‑फुसलाकर ले... જાપાનમાં બ્રોન્જ મેડલ જીતનાર ડામોર તેજ... ਭਾਈ ਕਲਾਂ ਦੇ ਦਲਜੀਤ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦ... आज की खास खबर रामगढ़ मुराड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र पर...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

हजारीबाग में अड्डेबाजी व मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 03 Nov 2026, 10:05 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को रात में 45 टीमों के साथ 108 स्थानों पर छापामारी कर 47 मनचले व्यक्तियों को थाने में लाकर चेतावनी के साथ पीआर बांड पर रिहा किया।

हजारीबाग जिले के एसपी अमन कुमार के आदेशानुसार 2 नवंबर 2026 की रात्रि में अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 45 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 191 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।

गठित टीमों ने 108 विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की और इस दौरान 47 मनचले व्यक्तियों को थाने में लाकर पीआर बांड पर चेतावनी देते हुए रिहा किया गया।

पुलिस ने आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया तथा आम जनता से अनुरोध किया कि ऐसे किसी भी व्यक्ति या अड्डेबाजी की जगह की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
📲Get App