🔥 TRENDING Rampur Police ने 2 अपराधियों को गिरफ्त... Forest fire in Assam's Dhubri district... 17-year-old Janmoni Konwar loses home... અરવલ્લીમાં શામળાજી પોલીસે રાજસ્થાન બોર... Assam Assembly Forms Members’ Amenitie... Suspected Murder of 25‑Year‑Old Man in...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हजारीबाग में आधार निगरानी समिति ने 139 आधार केन्द्रों की कार्यवाही पर चर्चा की
Local

हजारीबाग में आधार निगरानी समिति ने 139 आधार केन्द्रों की कार्यवाही पर चर्चा की

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 05 Oct 2026, 07:04 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज हजारीबाग जिले में डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें 139 आधार केन्द्रों की कार्यवाही और विभिन्न आधार आवेदनों के निष्पादन पर चर्चा हुई।

हजारीबाग जिले के डीसी हेमन्त सती की अध्यक्षता में आज 5 अक्तूबर, सोमवार को जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में आधार नामांकन, अद्यतन (अपडेट) केन्द्रों की स्थिति और विभिन्न आधार आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 139 आधार केन्द्र (Functional Centres) कार्यरत हैं।

18+ आयु वर्ग के आधार आवेदनों का किया गया निष्पादन: आधार स्टेट पोर्टल पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्राप्त कुल 341 पैकेट्स में से 281 को स्वीकृत (Approved) और 45 को अस्वीकृत (Rejected) किया गया है, जबकि 15 आवेदन लंबित हैं।

मृत (Deceased) व्यक्तियों से संबंधित आवेदनों का निष्पादन: प्राप्त कुल 1508 पैकेट्स में से 46 जीवित (Alive) और 158 मृत (Deceased) के रूप में सत्यापित किए गए हैं। 56 आवेदन सत्यापित नहीं हो सके हैं तथा 1248 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन: महिला पर्यवेक्षकों के माध्यम से छोटे बच्चों के नामांकन की समीक्षा की गई, जिसमें 13 महिला पर्यवेक्षकों में से 01 पर्यवेक्षिका का आधार किट वर्तमान में कार्यरत है। विशेष आधार शिविरों की प्रगति: खुला कारा एवं केन्द्रीय कारा (3‑दिवसीय कैम्प) – 147 अद्यतन एवं 04 नए आधार नामांकन किए गए; आंगनबाड़ी कैम्प – 183 नए आधार नामांकन दर्ज किए गए; विद्यालयों में कैम्प – 3,371 अद्यतन एवं 788 नए आधार नामांकन पूरे किए गए। बैठक में सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, डीपीओ यूआईडी प्रवीण सुमन एवं अन्य मौजूद थे।
📲Get App