🔥 TRENDING CAQM Deploys Flying Squads to Monitor... ગુજરાત HC ના ચીફ જસ્ટિસ સુનીતા અગ્રવાલ... Haryana CM outlines PM Modi's directiv... रतन मीणा में ग्राम पंचायत आमलिया के सर... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai to Show... Chhattisgarh Secures ₹43,250 Crore FDI...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में 5 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित

✍️ Reporter: Akash Bharti 🗓 04 Oct 2026, 10:52 PM 👁 81
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग और बरही क्षेत्र में 5 अक्टूबर को डीवीसी के कोनार–बरही ट्रांसमिशन लाइन पर कार्य के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहेगा।

5 अक्टूबर को हजारीबाग में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, यह सूचना विद्युत विभाग ने दी है।

कार्य का कारण डीवीसी की 132 केवी कोनार–बरही ट्रांसमिशन लाइन (L#80/83) पर निर्धारित कार्य और JUSNL की 132 केवी बिष्णुगढ़–सारिया ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य के तहत टावर संख्या T27(A) एवं T28(A) के बीच Conductor स्ट्रिंगिंग कार्य है।

शटडाउन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, पर व्यापक प्रभाव सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। हजारीबाग एवं आसपास के विद्युत आपूर्ति क्षेत्र पर लोड शेडिंग, केटीपीएस एवं कोडरमा फीडरों पर 50 प्रतिशत तक लोड प्रतिबंध आदि की संभावना है।

विद्युत विभाग ने कहा कि 132 केवी केटीपीएस–बरही लाइन के माध्यम से आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा और कोनार सबस्टेशन पर लोड कटौती नहीं होगी।

जनसाधारण से अपील है कि आवश्यक विद्युत कार्य एवं पानी आदि की व्यवस्था समय से कर लें; असुविधा के लिए खेद है।
📲Get App