🔥 ट्रेंडिंग उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुन... लोककलावंत शोभाताई लाखे आणि पापाभाई जमा... कोथरा कला में दुर्गा पूजा की धूम न्यूज... ग्राम चुरहा नवदिया में भव्य ओपन दौड़ प... गंगेश्वरी: प्रधानाध्यापकों की बैठक में... मिलेट्स के व्यंजन बने प्रयागराज में मि...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
हजारीबाग: डीसी हेमंत सती ने की खास महाल प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, 30 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश
स्थानीय

हजारीबाग: डीसी हेमंत सती ने की खास महाल प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक, 30 अक्टूबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Rohit Kumar Yadav 🗓 14 अक्टू. 2026, 07:54 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने खास महाल भूमि सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की और सभी संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

हजारीबाग जिले के उपायुक्त (डीसी) हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को खास महाल प्रकोष्ठ के कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खास महाल भूमि सर्वेक्षण कार्यों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को कार्यों की प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पिछले पांच वर्षों में किए गए लीज नवीकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खास महाल भूमि से संबंधित सभी सर्वेक्षण कार्यों को पूर्ण कर 30 अक्टूबर तक निर्धारित रिपोर्ट समर्पित कर दी जाए, ताकि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगामी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

भूमि सुरक्षा पर जोर देते हुए डीसी श्री सती ने खास महाल की पुनर्ग्रहित भूमि से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि उक्त भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने खास महाल भूमि की मौजावार सूची की जानकारी लेते हुए संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा भी की।

इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को खास महाल भूमि के सलामी एवं लगान की वसूली से संबंधित अद्यतन संकल्प, प्रावधानों और विधि की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने, उनका डिजिटल संधारण करने तथा निर्धारित कार्यों को पूर्णतः समयबद्ध तरीके से संपन्न करने पर विशेष बल दिया।
📲Get App