हेडिंग: घर की बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने 1.54 लाख का मादक पदार्थ किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
कांकेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत हल्बा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गितपहर में गांजा की अवैध खेती और बिक्री का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी संजय बैरागी (46) के घर की बाड़ी से 274 ग्राम सूखा गांजा और गांजे का एक पौधा बरामद किया है।
जब्त गांजे का वजन 274 ग्राम, जबकि पौधे का वजन जड़, तना और पत्तियों सहित 2.600 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने कुल 1 लाख 54 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई।