🔥 TRENDING महिला पीआरवी कर्मियों के साथ एडीसीपी अ... हरदोई: डंडा दिखाने गए पुलिसकर्मी को सा... अवैध कनेक्शन और अधूरी पाइपलाइन बनी परे... Madurai Bench Bars TN Govt From Openin... MP Police Constable Exam 2026 Commence... India’s 11 States and UTs Achieve Full...
19 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

ग्यारस पूजा को लेकर उरई में बढ़ी गन्ने की मांग, हाथी मंदिर के आसपास सजी दुकानें

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Nov 2026, 08:02 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें सजीं, पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

उरई, जालौन। ग्यारस की पूजा को लेकर उरई शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
पर्व के नजदीक आते ही शहर के विभिन्न स्थानों पर गन्ने की आवक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गन्ने की खरीदारी कर रहे हैं। उरई के प्रसिद्ध हाथी मंदिर के आसपास गन्ने की दुकानें और बिक्री के लिए लगे गन्नों के ढेर नजर आने लगे हैं। सुबह से ही लोग गन्ना खरीदने पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है। ग्यारस के अवसर पर पूजा के लिए गन्ने की खरीदारी को देखते हुए शहर में जगह-जगह गन्ने की बिक्री शुरू हो गई है। इससे स्थानीय बाजारों में भी त्योहार जैसा माहौल बनने लगा है।
📲Get App